मौसिक़ी – गाना बजाना आम हो जाएगा:-
मौसिक़ी – गाना बजाना आम हो जाएगा:-
हदीस: हज़रत अबू आमिर (र.आ) से मरवी है के अल्लाह के रसूल (सल्लाहु अलैहि वसल्लम) ने इरशाद फरमाया: “मेरी उम्मत मे कुछ ऐसे बुरे लोग पैदा होंगे जो ज़िनाकारी, रेशमी लिबास, शराब और गाने बजाने को हलाल कर लेंगे और (इन मे से) कुछ लोग पहाड़ की छोटी पर (अपने बंगलों मे रिहायश के लिए) चले जाएँगे. इन के चरवाहे सुबह ओ शाम जानवर लाएगे और ले जाएँगे।
इन के पास कोई फ़क़ीर अपनी हाजत की ग़रज़ से आएगा तो वो टलने के लिए इसे कह देंगे के कल आना लेकिन अल्लाह ता’आला रात ही इन्हे (सरकाशी की वजा से) हलाक़ कर देगा, इन पर पहाड़ गिरा देगा और इन मे से बाकी बचने वालों को क़यामत तक के लिए बंदर और खनज़ीर की सूरतों मे मस्ख कर देगा। साहीः बुखारी किताब उल अशराबा 5590
हदीस: हज़रत सहाल बिन साद (र.आ.) से मरवी है के रसूल अल्लाह (सल्लाहु अलैहि वसल्लम) ने इरशाद फरमाया: मेरी उम्मत का एक गिरोह शराब ओ कबाब और लाहव ओ लाअब (म्यूज़िकल शोस) मे रात गुज़रेगा फिर सुबह को वो बंदर और खनज़ीर बन चुके होंगे और इन मे से जो बच जाएँगे इन पर अल्लाह ताआला एक हवा भेजेगा जो इन्हे इस तरह तबाह बर्बाद कर देगा जिस तरह पहले (नफ़ारमान) क़ौमो को बर्बाद किया गया। यह सज़ा इन्हे इस लिए मिलेगी के उन्हो ने शराब पीने, गाने बजाने और गाने वालियायन फाहिशा रखने को हलाल कर लिया होगा। इब्ने मजा 19/8
टिप्पणियाँ